कोरबा

Korba: 5 वीं क्लास का छात्र नहर में डूबा, 20 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं चला पता, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, मोहल्ले के दोस्तों के साथ उड़ा रहा था पतंग

कोरबा। दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा बच्चा नहर में फिसलकर गिर गया। फिसलने से वह नहर में डूब गया। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी स्थित कुम्हार मोहल्ले निवासी 12 वर्षीय नारायण पाटकर मोहल्ले के दोस्तों के साथ नहर किनारे पतंग उड़ाने के लिए गया था। बच्चे काफी देर से पतंग उड़ा रहा थे। साथ में बच्चे खेल भी रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब 5 बजे पतंग उड़ाते-उड़ाते नारायण नहर में गिर गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर बच्चे उसे बचा नहीं सके।

Bhilai के जवाहर मार्केट में चोरी, दो चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर ले उड़े 2 लाख रुपए की सोने-चांदी, CCTV कैमरे में कैद

घटना के बाद दबच्चों ने नारायण के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही नारायण के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद बच्चे का पता नहीं चल पाया है।  रात को रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू नहीं हो सका। पुलिस की टीम उसकी आस-पास तलाश करती रही।

Related Articles

Back to top button