Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायपुर

Raipur: प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का का 3 दिवसीय बस्तर दौरा, एक क्लिक पर जानिए कार्यक्रम से जुड़े अपडेट

रायपुर।  (Raipur) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का  3 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे नवरंगपुर (ओडिसा) से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाऊस कोण्डागांव पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम कोण्डागांव में नारायणपुर एवं कोण्डागांव जिले के कांग्रेसजनों से परिचर्चा करेंगे। (Raipur) शाम 5 बजे कोण्डागांव से कांकेर के लिये रवाना होंगे। शाम 5.40 बजे फरसगांव में सांसद फूलोदेवी नेताम जी के निवास में भेंट करेंगे। केशकाल में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के बाद सर्किट हाउस कांकेर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

 (Raipur) 4 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे कांकेर में सेवादल द्वारा गार्ड-ऑफ-ऑनर, कांग्रेस में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवादल, छात्र, युवा एवं प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे कांकेर से चित्रकुट (बस्तर) के लिये रवाना होंगे।

 5 जुलाई सोमवार को सुबह 10 बजे चित्रकुट (बस्तर) से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे जगदलपुर पहुंच कर दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर तथा बस्तर-जगदलपुर के कांग्रेसजनों से परिचर्चा करेंगे।

 6 जुलाई मंगलवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर से कोरापुट (ओडिसा) के लिये रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button