देश - विदेश

Corona से देश का हाल बेहाल, पिछले 24 घंटे में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3.49 हजार के पार कोविड केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन ब दिन कोरोना देश में नया रिकार्ड बना रहा है। साथ मौतों की संख्या भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। देश में 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 49 हजार 691 नए मरीज सामने आए है। वहीं उपचार के दौरान 2767 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना(Corona)  संक्रमण का मामला एक करोड़ 69 लाख 60 हजार 172 हो गया है। जिसमें से 26 लाख 82 हजार 751  एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 40 लाख 85 हजार 110 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 92 हजार 311 मरीजों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button