Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: नहीं थम रहा नक्सलियों का उत्पात, सरपंच की हत्या, उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, Video

प्रसेनजीत साहा@पखांजुर। (Kanker) वर्तमान कापसी लैम्पस के अध्यक्ष घस्सूराम उसेंडी की नक्सली ने गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियो ने आज दोपहर को गोली मारकर हत्या कर दी है। पंचायती राज शुरू होने से अब तक उनका परिवार गांव का सरपंच था। वर्तमान में घस्सूराम उसेंड खुद सरपंच पद पर थे।

1 साल पहले मृतक के साले की गोली मारकर नक्सलियों ने की थी हत्या

एक साल पहले ही नक्सलियों द्वारा उनके साले को मेंड्रा में गोली मार कर हत्या की गई थी।  घस्सूराम उसेंडी को इससे पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी।घटना बड़गांव थाना अंतर्गत मदले गांव में हुआ है।

देवी पूजा का काम चल रहा था

(Kanker)मिली जानकारी के अनुसार मदले गांव के पास स्थानीय रीति रिवाजों अनुसार देवी पूजा का काम चल रहा था।जिसमे घस्सूराम उसेंडी भी शरीक होने गए थे।जिसमे करीबन इलाके के करीबन पांच सौ से अधिक ग्रामीण शामिल भी हुए थे। इसी दौरान रीति रिवाजों अनुसार पूजा पाठ का काम चल ही रह था। इसी बीच करीबन दो बजे घस्सूराम उसेंडी को पीछे से गोली चलाई गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई।और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तीन युवक लाल सलाम जिंदाबाद के नारा लगाते हुए जंगल की ओर भागते हुए नजर आए।

नक्सलियों की स्लाम एक्टशन टीम ने दिया घटना को अंजाम

(Kanker)बताया जा रहा है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने घटना को अंजाम दिया है।घस्सूराम उसेंडी को गोली लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने निजी गाड़ी के माध्यम से पखांजुर सिविल अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर ने घस्सूराम को मृतक घोषित कर दिया।परिजनों में शोक का माहौल है।

घस्सूराम उसेंडी के गोली लगने की खबर मिलते ही इलाके में दहशत फैल गया।साथ ही पखांजुर अस्प्ताल में ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना स्थल मदले से झारकत्ता 3 किलोमीटर तथा मंडागांव की दूरी 5 किलोमीटर पर बीएसफ कैम्प है |

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button