दुर्ग

Durg: फेसबुक पर सीएम के खिलाफ पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का किया था प्रयोग, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से था फरार

दुर्ग। फेसबुक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 6 जनवरी की रात रिपोर्ट दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय संतोष कुमार ठाकुर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाला था। इस पोस्ट में आरोपी ने सीएम पर कई अनर्गल आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था।

इधर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसके बाद 9 जनवरी की सुबह उसे गिरफ्तार कर उसके पास से वह मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिससे उसने वह पोस्ट किया था। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button