रायगढ़

Raigarh में नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जताई नाराजगी, वकीलों के जल्द गिरफ्तारी की मांग

रायगढ़। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मारपीट में शामिल वकीलों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों ने सरकार से प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षण की भी मांग की है। इधर रायगढ़ के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुआई में शनिवार को एक आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ।

पहले से प्लान था घटना

आशुतोष पांडे ने कहा मारपीट का वीडियो देखने से स्पष्ट है यह घटना सामान्य एवं अचानक होने वाली घटना नही थी। इसे पहले से प्लान किया गया था। वीडियो में दिख रहे अधिवक्ताओं ने कार्यालयीन समय में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासनिक सेवा संघ एक बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

तीनों वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने के आरोप में तीन वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को जमीन के नामांतरण कराने को लेकर वकीलों और कर्मचारियों में विवाद हुआ था। वकीलों ने दो कर्मचारियों को पीट दिया। बीच बचाव करने आए नायब तहसीलदार पहुंचे तो उनको भी पीटा गया। जबकि वकीलों ने पहले तो तहसीलदार पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button