सूरजपुर

SECL के कर्मचारियों से भरी बस पुल को तोड़ते हुए नाले में गिरी, बस में सवार 50 लोग घायल, 1 की इलाज के दौरान मौत

अंकित सोनी@सूरजपुर। (SECL) जिले में आज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जंहा एसईसीएल भटगांव के कर्मचारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस सवार पचास से ज्यादा लोग घायल है। दरअसल SECL भटगांव की बस सुखदेवपुर के नाले में गिर गई हैं।

गौरतलब है कि महान 2 और जगन्नाथपुर कोल माइंस के लिए लगभग 50  SECL के कर्मचारी बस से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच खड़गवा चौकी अंतर्गत सुखदेवपुर के पास नाले पर बने पुल से टकराते हुए बस नाले में जा गिरी। बस में सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर भटगांव SECL के अस्पताल पहुंचाया गया है।

Dhamtari: नंद कुमार बघेल पर अब धमतरी में भी FIR की तैयारी, सिटी कोतवाली का घेराव करने पहुंची ब्राह्मण समाज

वहीं (SECL) लगभग सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ एक घायल की अम्बिकापुर के जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक बसन्त लाल बरोधी  का रहने वाला था और महान टू खदान में कार्यरत था।  अस्पताल में अब भी 38 घायलों का उपचार जारी।

CM व मंत्रिमंडल पर थूकने वाले बयान पर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला, डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

ऐसे में क्षेत्र के श्रमिक नेता बेहद आक्रोशित है और बस प्रबंधन पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे है। वही मौके पर पहुची भटगांव पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button