बीजापुर

Bijapur: नक्सलियों ने युवक की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाकर उतारा मौत के घाट, गांगालूर एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। नक्सली अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। मुखबिरी का आरोप लगाकर बेगुनाहों को मौत के घाट उतार रहे हैं। एक बार फिर नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव रेड्डी मार्ग पर फेंक दिया। माओवादियों ने मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या की। मृतक का नाम अर्जुन कुडियम है जो कि बीजापुर के धनोरा का रहने वाला है। घटना स्थल पर माओवादियों ने पर्चें फेंककर गांगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली। यह मामला गांगालूर थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन कुड़ियाम CAF 22वीं बटालियन का था जवान। पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले मेडिकल लिव पे धनोरा स्थित जवान घर आया था। घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था। पुलिस अपहरण के सवालों के जांच में जुटी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने यह जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button