क्राईम

Bilaspur: नशेड़ी बाप ने बेटे को मारा चाकू, रोज शराब पीकर घर में आकर करता था विवाद, समझाने पर दीवार से टिकाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। (Bilaspur) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काफी चोटे आई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक (Bilaspur) अशोक नगर निवासी अमजद अली को शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी अमजद अपने बेटे सज्जाद से विवाद करने लगा। बेटे ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद करता रहा। विवाद इतना बढ़ गया कि आमजद ने चाकू निकाला और बेटे को दीवार से टिकाकर उस पर लगातार हमले करने लगा। जिससे सज्जाद बुरी तरह से घायल हो गया।

गर्भवती बेटी को भी किया मारने का प्रयास

सज्जाद की गर्भवती बहन बीच बचाव के लिए पहुंची। उस पर भी अमजद ने हमले का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाया। क्यों कि परिजनों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद परिजन घायल सज्जाद को तुरंत अस्पताल लेकर भागे। लेकिन वहां चल रही स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के चलते सज्जाद को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

इलाज के लिए भटकते रहे परिजन

(Bilaspur) परिजन फिर सज्जाद को लेकर जिला अस्पताल ले गए। मगर यहां भी इलाज नहीं मिल पाया। काफी खून बहने की वजह से उसकी हालत खराब होते जा रही थी। थक हारकर परिजन सज्जाद को लेकर व्यापार विहार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि पेट से खून अधिक बह गया है। इलाज जारी है। परिजनों ने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button