बिलासपुर

Bilaspur: बार मैनेजर व कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, काम से घर लौटे रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर। बार का काम पूरा करके वापस लौट रहे बार मैनेजर व कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी बाइक दूर तक घसीटते हुए आगे चली गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Raipur: मंत्री टीएस सिंहदेव ने ई-पंचायत वेब पोर्टल का किया शुभारंभ, एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगे कई मॉड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी 23 वर्षीय मोहन देवांगन अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। उसके गांव का ही 27 वर्षीय जावेद खान भी उसके साथ काम करता था। दोनों रोज की तरह काम निपटकर शुक्रवार की देर रात घर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक 5 मीटर तक घसीटता गई। जिसमें मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी थी। घायल को ने इलाज के लिए CIMS ले जाया जा रहा था जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button