Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: महिला की हत्या कर उसकी लाश जलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस नें किया गिरफ्तार

विनोद साहू@कांकेर। अज्ञात महिला के अधजले शव मिलने के मामले मे कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! इस मामले मे पुलिस नें मृतका के पति और उसकी तीसरी पत्नी को हिरासत मे लिया है! दोनों नें मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था! आरोपी पति नें अपनी तीसरी पत्नी की मदद से दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी! फिर उसके शव को जिले से दूर कोकड़ी मार्ग मे लेजाकर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया!

जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को कांकेर जिले के कोकड़ी मार्ग पर महिला की लाश मिली थी! पुलिस नें सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाने का प्रयास किया था!20 मार्च को भिलाई के चरोदा से महिला के परिजन कांकेर आये, जिन्होंने शव की पहचान अपनी बेटी पूर्णिमा ग्वाला(38) के रूप मे की!परिजनों नें पुलिस को बताया की पूर्णिमा का पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी कारण मायके आ गयी थी! जिस दिन लाश मिली उसके एक दिन पहले 18 मार्च को पूर्णिमा का पति तुलसीदास मानिकपुरी उसे घर से लेकर गया था!परिजनों के इस बयान के आधार पर पुलिस नें तुलसीदास से संपर्क करने की कोशिश की! लेकिन उसका फोन बंद आया जिसके बाद युवक की लगातार तलाश की गयी।

कई जिलों की पुलिस से किया गया संपर्क

इस मामले को लेकर कांकेर जिले की पुलिस नें भिलाई, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग और रायपुर समेत आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया। कांकेर समेत इन शहरो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिससे पता चला की तुलसीदास अपनी पत्नी पूर्णिमा को एक सफारी कार मे बैठाकर गुरुर की तरफ लेकर गया था। युवक के सुराग मिलने के बाद इन शहरो मे भी उसकी तलाश लगातार की जा रही थी! वह दूसरे नम्बरो से अपने करीबियों से बात कर रहा था और बार बार अपना ठिकाना बदल रहा था। लेकिन पुलिस नें आरोपी युवक और उसकी तीसरी पत्नी इंद्राणी मानिकपुरी के साथ उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पति- पत्नी गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद जब कांकेर पुलिस ने दोनों आरोपी पति पत्नी से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि इंद्राणी से बहुत प्यार करने लगा था! साल 2021 दिसंबर माह में दोनों ने शादी भी कर ली थी! पूर्णिमा को इसके बारे में पता चला तो दोनों के बीच काफी विवाद होने लगा। वह घर छोड़कर मार के चली गई थी! इसलिए रोज की विवाद को खत्म करने के लिए पूर्णिमा की हत्या करने का फैसला लिया। इंद्राणी से दूर गया हूं कहकर पूर्णिमा को उसके मायके से वापस लेकर आया। फिर गुरुर मे अपने घर मे हीं इंद्राणी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार दिया! जिसके बाद शव को ठिकाना लगाने सफारी वाहन में कांकेर जिले की तरफ आया। जंगल में लाश को फेक कर पेट्रोल से आग लगा दिया था। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी वहा से भाग गए थे।

हत्या का बनाया प्लान

पुलिस के मुताबिक आरोपी तुलसीदास मानिकपुरी नें तीन शादिया की है पहली शादी आरोपी नें 2009 मे की जिससे उसका तलाक हो गया। इसके बाद दूसरी शादी 2014 मे की लेकिन 2021 मे उसे एक बार फिर प्यार हुआ। इस बार उसने बिना तलाक के हीं शादी कर ली। शादी के बाद से हीं तुलसीदास का अपनी दूसरी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने तीसरी पत्नी इंद्राणी मानिकपुरी के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया।

सहायक के पद पर तैनात

विवेचना अधिकारी शरद दुबे नें बताया की मृतिका का पति तुलसीदास मानिकपुरी मार्केफेड मे क्षेत्र सहायक के पद पर तैनात है। हत्या के बाद आरोपी शव को सफारी वाहन से चरोदा से कोकड़ी लेकर आ गया। जहाँ उसने पेट्रोल डालकर साक्ष्य छिपाने की बात कबूली है।

कई जिलों में आरोपी की खोजबीन

आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए रायपुर, बालोद, कवर्धा, दुर्ग जिलों मे खोजबीन की गयी। आरोपी बार बार अपना स्थान बदल रहा था। हत्या मे शामिल उसकी पत्नी इंद्राणी मानिकपुरी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button