दुर्ग

Bhilai: जब खुद बाइक चलाकर लोक निर्माण मंत्री ने रैली निकालकर सीएम का जताया अभार, जानिए क्यों

भिलाई। (Bhilai) दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रिसाली निगम को यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विकास कार्यों के लिए लगभग 80 करोड़ की राशि प्रदान करने और कई मत्वपूर्ण घोषणाएं करने पर क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आभार स्वरूप बाईक रैली निकाली। बाईक रैली का शुभारम्भ लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वयं मोटर सायकल चलाते हुए किया। उनके पीछे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण बाईक रैली में शामिल हुए। (Bhilai) जोरातराई,  डुंडेरा, डुमरडीह, उतई होते हुए रिसाली निगम पहुंच कर रूआबांधा पंथी चौक पर बाईक रैली का समापन किया गया।

Bhilai: जब खुद बाइक चलाकर लोक निर्माण मंत्री ने रैली निकालकर सीएम का जताया अभार, जानिए क्यों

(Bhilai) इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, समाजसेवी हर्ष साहू, सरपंच दिलीप साहू साहू सहित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button