देश - विदेश

3 महीने बाद कोरोना के मामलों में उछाल,पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,041 मामले दर्ज

नई दिल्ली. लगभग तीन महीनों के बाद कोरोना के मामलों में फिर उछाल दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,041 मामले दर्ज किए गए. इससे पहले भारत ने 11 मार्च को 4,194 COVID-19 मामले दर्ज किए थे।

गुरुवार को देश में एक दिन के भीतर ही कोविड -19 मामलों में लगभग 1,000 की छलांग दर्ज की गई, जिसके साथ ही कोविड के 3,712 मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दैनिक सकारात्मकता दर 0.95 प्रतिशत देखी गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई। ताजा मामलों के साथ देश में COVID-19 सक्रिय मामलों की संख्या 21,177 हैं.

ताजा संक्रमणों के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,177 हैं. पिछले 24 घंटों में 2,363 ठीक होने के साथ रिकवर करने वाले मरीजों की संख्या 4,26,22,757 हो गई है। भारत का रिकवरी रेट फिलहाल 98.74 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 4,25,379 COVID-19 परीक्षण किए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, देश ने अब तक कुल 85.17 करोड़ परीक्षण किए हैं।देश ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 193.83 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी है।

Related Articles

Back to top button