राजनीति

MP Election 2020: राज्य को केवल मानते है ‘चारागाह’, वर्तमान मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला, जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच बयानबाजी …..

भोपाल। (MP Election 2020) मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव है। इस बीच पार्टियों का प्रचार प्रसार और बयानबाजी भी जारी है. अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्मंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह इस राज्य को केवल ‘चारागाह’ मानते हैं।

उद्योग कही और टैक्स कहीं और पटाते हैंं

(MP Election 2020) सीएम ने मीडिया से कहा कि कमलनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है। उद्योगपति रहते हुए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। (MP Election 2020) केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। यह उनके लिए ‘चारागाह’ है।

जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से कभी लगाव नहीं रहा है और न ही आज है।

Related Articles

Back to top button