सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा, निगम कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है पूरा मामला

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Ambikapur) शहर सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम में सात वर्षों से काबिज कांग्रेस सरकार पर भाजपा पार्षदों ने वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। वही भाजपा पार्षदों ने 27 सूत्री मांग को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

अंबिकापुर शहर की बदहाल सड़कें, पानी, गंदगी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नज़र आये और नगर निगम के मुख्य गेट को तोड़ने पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। (Ambikapur)वही भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी निगम सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

Gariyaband: 7 लाख से अधिक का गांजा जब्त, उड़ीसा से रायपुर कार से लेकर जा रहे थे गांजा, पुलिस ने 5 बोरी समेत एक पिस्टल किया बरामद, तस्कर फरार

(Ambikapur)इस दौरान उन्होंने निगम परिसर में चूड़ियां फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 2 घंटे तक कार्यकर्ता नगर निगम के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा का आरोप है कि निगम में कांग्रेस सरकार बने 7 वर्ष हो चुके हैं। जबकि निगम सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे आज तक पूरा नहीं कर सकी है। नगर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। नगर में लगभग सभी क्षेत्रों में समस्याएं व्याप्त है।

Aryan Khan Drug Case Updates: नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल सामान्य सभा में समस्याओं के समाधान हेतु अवगत कराते रहा है। परंतु निगम की कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में मस्त है। निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि कांग्रेस की निगम सरकार चुनावी घोषणा पत्र में सम्पत्ति कर व समेकित कर आधा करें, शहर के सभी सड़कों का डामरीकरण कराया जावे, शहर की सड़कों को गड्ढा व धूल मुक्त करें, सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करे, नगर की जनता को 24 घंटे पानी देेने सहित कई वायदे किए थे लेकिन सत्ता में 7 साल रहनेे के बावजूद शहर सरकार ने अपने ज्यादातर वादे 

को पूरा नहीं किया। जिसके विरोध में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम का घेराव कर 27 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। वही प्रबोध मिंज ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में बीजेपी इससे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। गौरतलब है कि भाजपा पार्षदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे अपने चेंबर में बैठे रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला व सीएसपी पुष्कर शर्मा ने नगर निगम के पीछे के रास्ते से सुरक्षा के बीच जाकर ज्ञापन दिलवाया। इस दौरान भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को दूर करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button