देश - विदेश

5 सिलेंडरों में विस्फोट; 2 बच्चों की मौके पर ही मौत, दूल्हा समेत 60 बाराती झुलसे, सभी अस्पताल में एडमिट

जोधपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार की दोपहर सवा तीन बजे शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

अचानक 5 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 2 बच्चों की मौत भी हो गई, वहीं दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। शादी समारोह स्थानीय निवासी तख्त सिंह के घर में था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि 5 सिलेंडर फटे थे। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे, वहां करीब 100 लोग मौजूद थे। पास ही हॉल के एक चौक में बैठकर बातें कर रहीं महिलाओं के ऊपर भी एक सिलेंडर गिर गया।

घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button