क्राईम

Mumbai में निर्भया जैसा कांड, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुंबई। देश की आर्थिक नगरी मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को दिल्ली के निर्भया कांड की तरह अंजाम दिया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके में हुई जिसमें 32 साल की महिला के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड़ डाली गयी। इसे दिल्ली के निर्भया कांड की तरह अंजाम दिया गया।

Congress ने कहा- डूबती भाजपा फर्जी धर्मांतरण के मुद्दे में संजीवनी खोज रही

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उन्हें संदेह है कि अपराध में और लोग शामिल हो सकते हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच जारी है।

एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक फोन आया कि मुंबई (Mumbai) के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई. जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button