
बलौदाबाजार. 13 साल की बच्ची को 10 रुपए देने की बात कहकर 76 साल का बुजुर्ग अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पास के दुकानदार को पता चला तो उसने भी बच्ची को शिकार बनाया। तीन दिनों तक दोनों दुष्कर्म करते रहे। तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तो मामला खुला। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।